फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल्स में इन आठ बंगाली अभिनेत्रियों का रहा है बोलबाला, खूबसूरती में नहीं किसी से कम

Wed, 29 Jul 2020 06:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मौनी रॉय, श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अलग-अलग देश प्रदेश के लोगों ने अपने अभिनय का हमेशा से लोहा मनवाया है। भले ही फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स की बातें होती हों, लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने अलग जगह से आकर अपनी खास पहचान बनाई। उनमें में से एक पश्चिम बंगाल के कलाकार भी है। जी हां, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बंगाली हैं और उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर खास छाप छोड़ी। आज हम बात करेंगे टीवी इंडस्ट्री की बंगाली अभिनेत्रियों की।
विज्ञापन

2 of 9
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
सबसे पहले हम बात करेंगे टीवी की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय की। यह बंगाल की रहने वाली हैं। मौनी रॉय ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं। उनका नागिन सीरियल काफी मशहूर हुआ। अब मौनी रॉय बॉलीवुड फिल्मों में नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देबिना बनर्जी
यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं। देबिना बनर्जी टीवी सीरियल रामायण, चड़ियाघर, यम हैं हम और विष में नजर आ चुकी हैं। देबिना बनर्जी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। 

4 of 9
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया
सायंतनी घोष
यह टीवी सीरियल घर एक सपना, रक्त संबंध, महाभारत और संजीवनी 2 में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। सायंतनी घोष साल 2006 में कुमकुम एक प्यारा सा बंधन से अपने करियर की शुरूआत की थी। यह कोलकाता की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 9
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीना दत्ता
यह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। टीना दत्ता टीवी सीरियल उतरन, कोई आने को है और डायान में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा टीना दत्ता ने कई बंगाली सीरियल्स में भी काम किया है। उनके अभिनय को पर्दे पर खूब सराहा गया है। टीना दत्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता घोष
यह लंबे समय से छोटे पर्दे का हिस्सा और मशहूर अभिनेत्री हैं। संगीता घोष ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सीरियल्स में काम किया है। संगीता घोष पश्चिम बंगाल के शिवपुरी की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
मौली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
मौली गांगुली
यह कई फिल्म और टीवी सीरियल्स का हिस्सा नहीं हैं। मौली गांगुली सीआईडी, कुमकुम और आसमान से आगे टीवी सीरियल्स में दिख चुकी हैं। मौली गांगुली कोलकाता की रहने वाली हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा से पंसद किया है। 

8 of 9
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रूपा गांगुली
यह छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा रही हैं। रूपा गांगुली को असली पहचान बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार करने के बाद मिली थी। इसके बाद वह और भी कई शानदार टीवी सीरियल्स में नजर आईं। फिलहाल रूपा गांगुली ने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली है। वह अब राजनीति में सक्रिय रहती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीजिता डे
इनको कसौटी जिंदगी के, लेडिज स्पेशल और लाल इश्क में देखा जा चुका है। इसके अलावा श्रीजिता डे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। श्रीजिता डे पश्चिम बंगाल के हल्दिया की रहने वाली हैं। 

पढ़ें: सुशांत मामले पर बन रही फिल्म में ये कलाकार बना नेपो किंग, निर्माताओं ने ढूंढा करण जौहर का हमशक्ल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें