टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। मौनी और सूरज ने गोवा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई है। दोनों की शादी पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति रिवाज के अनुसार हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वहीं, शादी के बाद मौनी रॉय ने अपने दोस्तों को एक पार्टी दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय अपनी गर्ल गैंग के साथ टेबल के ऊपर चढ़कर डांस कर रही हैं। इस दौरान मौनी रॉय ब्लैक और व्हाइट स्ट्रिप लॉन्ग गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं।