फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन ने को-एक्टर अर्जुन को साफ-साफ कहा, बीन पर नहीं 'गोल्ड' की धुन पर नाचूंगी

Sun, 12 Aug 2018 08:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी
टीवी शो 'नागिन' से फेम में आईं मौनी रॉय हाल ही में रिएलिटी डांस शो 'डांस दीवाने' में पहुंची और अपनी पहली फिल्म 'गोल्ड' का जमकर प्रमोशन किया। इस बीच जब वह शो में पहुंचने वाली होती हैं तो 'नागिन' के एक्टर अर्जुन बिजलानी ने उनका स्वागत बीन बचाते हुए स्वागत किया। ऐसे में वहां मौजूद सभी हैरान हो जाते हैं कि आखिर अर्जुन ऐसा क्यों कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy and arjun
इस बीच मौनी रॉय की एंट्री होती है तो सबको पूरा मामला समझ आ जाता है। मौनी इस दौरान कहती हैं कि अब वह बीन पर नहीं बल्कि गोल्ड की ट्यून पर वहां पहुंची हैं। अब वह 'नागिन' नहीं बल्कि 'गोल्ड' की हीरोइन हैं। मुझे बीन की धुन पर नहीं, गोल्ड की ट्यून पर बुलाओ।’ऐसे में मौनी की फिल्म ‘गोल्ड’ का ‘मोनाबीना’ गाना चलता है। तभी मौनी डांस करते हुए स्टेज पर आ पहुंची हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Gold
मौनी गोल्ड का गाना बचने के बाद अर्जुन के साथ नाचती हैं। बता दें कि यह मौनी की डेब्यू फिल्म है। इसमें वह अक्षय कुमार के अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में मौनी एक बंगाली महिला के किरदार में हैं। उनकी यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर मौनी रॉय बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। 

 

4 of 5
mouni roy and arjun
मौनी रॉय के हाव भाव देखकर लग रहा है कि वह खुद को बड़े परदे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। मौनी इस वक्त अपनी फिल्म की प्रमोशन में जी जान से जुटी हैं। इसलिए आए दिन किसी न किसी जगह पर वह फिल्म गोल्ड को प्रमोट करती देखी जा रही हैं। बता दें कि इस डांस शो को डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ तुषार और शशांक भी जज कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mouni Roy
मौनी रॉय 'गोल्ड' के बाद जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फिलहाल इसकी शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। हाल ही में मौनी फिल्मों के अलावा अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल हाल ही में उनका एक्टर मोहित रैना के साथ ब्रेकअप हुआ है। बता दें कि मौनी 'देवों के देव महादेव' के एक्टर मोहित के साथ रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप के बाद इन दोनों ने निजी जीवन के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से दूरी बनाते हुए आपस में अनफॉलो कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें