फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: जंगल में मौनी रॉय का वाइल्ड अंदाज और दिशा ने बढ़ाया पारा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 07 Aug 2022 09:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरों में ज्यादातर लोग दिलचस्पी रखते हैं और टीवी से लेकर बॉलीवुड तक से रोजाना कोई न कोई नई जानकारी सामने आती ही रहती है। फैंस को मनोरंजन से जुड़ी चीजों से अपडेट रहना तो पसंद होता ही है, इसी के साथ ही कलाकारों की निजी जिंदगी में क्या कुछ हो रहा है, ये जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द के माध्यम से जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही अपने लुक्स और कातिलाना अदाओं से फैंस को होश उड़ा देती हैं। एक्ट्रेस ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह जंगल में दिखाई दे रही हैं और हमेशा की तरह मौनी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "जेन पोर्टर की तरह महसूस हो रहा है" बता दें कि जेन पोर्टर 1999 की एनिमेटेड फीचर फिल्म, टार्जन का एक डिज्नी कैरेक्टर है।
विज्ञापन

3 of 11
दिशा पाटनी, मौनी रॉय - फोटो : insta
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार दिशा पाटनी अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है... के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह लाइट पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे और ब्रालेट ब्लाउज में नजर  रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह शिमरी फिशकट लहंगे और वन शोल्डर ब्लाउज में सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

4 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अभिनय के अलावा अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी मशहूर हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी एक दो नहीं बल्कि पूरी नौ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस को पिंक कलर के क्रॉप टॉप में अलग-अलग पोज देते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 11
अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और बताया है कि इतवार के दिन उनकी सुबह कुछ इस अंदाज में होती हैं। दोनों तस्वीरों में अथिया काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Pranitha Subhash - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री प्रणिता सुभाष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय तो रखती नजर आती ही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के खास पलों की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। गुलाबी कलर की साड़ी और हैवी ज्वेलरी पहले प्रणिता झूले में बैठी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : rashmika mandanna/insta
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आज फ्रेंडशिप डे पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों संग नजर आ रही हैं। इनमें सिनेमा के कई सेलिब्रिटी भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट करते हुए वीडियो भी साझा की है।
 

8 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म लाइगर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह क्यूट और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह ऑरेंज टॉप और व्हाइट जींस में स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

9 of 11
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। आज उन्होंने पति हर्ष संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों स्टनिंग लग रहे हैं। भारती सिंह डार्क ग्रीन कलर की थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

10 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : insta
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में उन्हें अपने प्यारे पैट के साथ वक्त बिताते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे उन लोगों को जो हमें बिना शर्त प्यार देते हैं और दिखाते हैं कि असली विश्वास और प्यार का क्या मतलब है!'
विज्ञापन

11 of 11
नरगिस फाखरी - फोटो : insta
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने स्टनिंग लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को शिमरी शॉर्ट ड्रेस में कातिलाना अदाओं के साथ पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें