फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: अमिताभ बच्चन सहित इन सितारों ने मां को किया याद, तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात

Sun, 10 May 2020 04:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे विशेष - फोटो : सोशल मीडिया
आज मदर्स डे है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारे अपनी मां को खास अंदाज में याद कर रहे हैं। इस दौरान कई सेलेब्स ने इमोशनल पोस्ट भी लिखे हैं। चलिए हम आपको बॉलीवुड सितारों के कुछ पोस्ट दिखाते हैं जो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन, तेजी बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने मदर्स डे पर दो वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ अमिताभ ने अपनी मां तेजी बच्चन को याद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हर दिन मदर्स डे है। इस दुनिया की सबसे सुंदर मां, मेरी अम्मा जी।'  
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ नजर आ रही हैं। अपने बच्चों के लिए शिल्पा लिखती हैं कि 'तुमने मेरी जिंदगी पूरी की। तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं।'

4 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'ढेर सारा प्यार मां'।
विज्ञापन

5 of 6
नानी की गोद में सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और नानी की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में सारा बहुत छोटी हैं और नानी की गोद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मां के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा- 'वह बहुत प्यारी हैं। मेरी मां हैं। सभी मांओं को हैप्पी मदर्स डे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें