फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही मां बन गईं थीं ये एक्ट्रेसेज, अपने दम पर बच्चों को पाला और बन गईं मिसाल

Sun, 05 May 2019 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mothers day 2019 - फोटो : amar ujala
ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने अपने बच्चों को अपने दम पर पाला है। किसी ने तलाक के बाद बच्चों की पूरी जिम्मेदारी संभाली तो किसी ने शादी ही नहीं की और बिन ब्याही मां की भूमिका अदा की। ऐसी भी कुछ हीरोइनें रहीं जो शादी से पहले ही मां बन गईं और पूरे गर्व से मां का फर्ज निभाया। मदर्स डे के मौके पर इन माओं को सलाम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी लेकिन उनकी पहली बेटी जान्हवी कपूर का जन्म शादी से कुछ ही महीनों पहले हो गया था। बोनी और श्रीदेवी पर कई उंगलियां भी उठी थीं क्योंकि बोनी पहले से शादी शुदा थे लेकिन श्रीदेवी ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखने का फैसला किया। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अपने बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। जान्हवी तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन अभी खुशी ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।


 
विज्ञापन

3 of 8
Konkona Sen Sharma - फोटो : social media
कोंकणा सेन शर्मा ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दे दी लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तो तलाक हो गया है लेकिन कोंकणा अपने बेटे को बखूबी पाल रही हैं।

4 of 8
sarika - फोटो : file photo
कमल हसन की पूर्व पत्नी सारिका की भी यही कहानी है। सारिका पहली बेटी श्रुति से तब प्रेगनेंट हुईं जब वे और कमल लिव इन में रह रहे थे। श्रुति के जन्म के काफी बाद उन्होंने शादी की और फिर दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। अब कमल औऱ सारिका अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
sushmita sen - फोटो : file photo
सुष्मिता सेन ऐसी मां हैं जिनकी बेटियां तो दो हैं लेकिन पति एक भी नहीं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। वो सिर्फ 25 साल की थीं जब उन्होंने पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों को अकेले ही पालती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सेलिना जेटली - फोटो : file photo
सेलिना जेटली ने अपने ऑस्ट्रियन ब्वॉयफ्रेंड पीटर हैग से जुलाई 2011 में गुपचुप शादी रचा ली थी। जब्कि उन्होंने मार्च 2012 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सेलीना ने तो इन खबरों को कई बार नकारा कि वे शादी से पहले प्रेगनेंट थीं लेकिन सच यही था।
विज्ञापन

7 of 8
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। इनकी शादी तो नहीं हुई लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। विवियन ने नीना से कभी शादी नहीं की और नीना ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को पाला।
विज्ञापन

8 of 8
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram
रवीना टंडन ने अनिल ठडानी से 2004 में शादी करने से पहले ही दो बेटियां गोद ले ली थीं। यानी वे भी सुष की तरह शादी से पहले ही मां बन गई थीं। हाल ही में रवीना की गोद ली हुई छोटी बेटी छाया की शादी भी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें