फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर टेरेसा से जुड़े एक जवाब ने प्रियंका को बना दिया था मिस वर्ल्ड, लेकिन इस बात पर हो गया था हंगामा

Sun, 26 Aug 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो मदर टेरेसा को नहीं जानता हो। मदर टेरेसा ने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में समर्पित कर दी। दया और प्रेम की मूर्ति मदर टेरेसा की 26 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। मदर टेरेसा ने अपने विचारों से कई हस्तियों को प्रभावित किया है जिसमें सुष्मिता सेन से लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में अपने जवाब में मदर टेरेसा का नाम लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा मुख्य रूप से बरेली की रहने वाली है जिन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। इस कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में प्रियंका चोपड़ा से एक ऐसा सवाल किया गया था जिसके जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के खिताब तक पहुंचा दिया था। दिलचस्प बात यह है उनके जवाब का कनेक्शन मदर टेरेसा से जुड़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Mother Teresa
2000 मिस वर्ल्ड के मंच पर फाइनल राउंड के दौरान प्रियंका चोपड़ा से आखिरी सवाल पूछा गया था कि 'आप किस जीवित महिला को सबसे सफल मानती हैं और क्यों?' इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था - 'वैसे तो मैं कई लोगों से प्रभावित हूं लेकिन सबसे ज्यादा मदर टेरेसा ने मुझे प्रभावित किया है। वह बहुत ही दयालु और संवेदनापूर्ण हैं।' 
 

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचा दिया था। हालांकि ऐसी खबरें भी उस वक्त आई थीं कि प्रियंका के इस जवाब पर विदेशी मीडिया ने काफी बवाल मचाया था क्योंकि सवाल जीवित महिला से संबंधित था जबकि मदर टेरेसा का निधन 1997 में हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा को साल 2017 में सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था।  मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें