फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 8 सिंगल मदर्स बनी दुनिया के लिए मिसाल, एक तो बिना शादी हो गई थीं प्रेगनेंट

Sun, 13 May 2018 09:43 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sushmita sen single mother
वैसे तो जिंदगी में हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। आपने सुना भी होगा कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। मां-बच्चे के रिश्ते को आदर देते हुए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में की गई थी। मां को सम्मानित करने का ये आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।

तो चलिए इस मदर्स डे पर जानते हैं बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में जो अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में अकेले ही कर रही हैं। इनमें से किसी ने शादी ही नहीं की और अकेले अपने बच्चों को अपने दम पर पाला तो किसी ने तलाक के बाद इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। 
विज्ञापन

2 of 8
sushmita sen single mother
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ऐसी मां हैं जिनकी दो बेटियां हैं, लेकिन पति नहीं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
konkona sen
कोंकणा सेन
एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है पर कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। रणवीर शौरी से अलगाव के बाद उन्होंने अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

4 of 8
raveena tondon
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने अनिल ठडानी से 2004 में शादी करने से पहले ही दो बेटियां गोद ले ली थी। जिसमें से एक नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया था। बड़ी बेटी छाया की शादी हाल ही में रवीना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ की है। रवीना आज चार बच्चों की मां हैं। शादी के बाद अनिल से उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है।
विज्ञापन

5 of 8
poonam dhillon
पूनम ढिल्लन 
पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
nina masaba gupta
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की और नीना ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखी और नीना ने बिना किसी की मदद के सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
amrita singh
अमृता सिंह 
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं। सैफ से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं। अपने बच्चों के लिए उन्होंने फिल्मों में काम से भी ब्रेक ले लिया।
विज्ञापन

8 of 8
karishma kapoor
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले अच्छे से परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें