साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस ट्रेलर का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म से विजय बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर ने महज कुछ ही घंटों में एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अब कहा जा रहा है कि यह 24 घंटे में कई फिल्मों के ट्रेलर को पीछे छोड़ सकता है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ट्रेलर अब तक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए हैं।