दर्शक किसी फिल्म का ट्रेलर देखकर फिल्म देखने का मन बनाते हैं। ट्रेलर को मिलने वाली प्रतिक्रिया से फिल्म के कारोबार को लेकर भी एक मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाता है। इन दिनों तो ट्रेलर व्यापक स्तर पर रिलीज होते हैं और इवेंट के जरिए फिल्मों के प्रचार का बिगुल भी फूंक दिया जाता है। खैर..., बात करते हैं अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की। 17 नवंबर की शाम 6 बजे इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया। शुरुआती 24 घंटों में इस फिल्म को कितने दर्शकों ने देखा और यूट्यूब पर जिन फिल्मों के ट्रेलर सबसे ज्यादा देखे गए हैं, उस शीर्ष 10 की सूची में इस फिल्म ने कहां जगह बनाई है? जानते हैं...