फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष: छपाक व तानाजी के बाद रिलीज होंगी ये दमदार बायोपिक्स, बताएंगी खेल और जंग में सब जायज है

Mon, 06 Jan 2020 01:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
तानाजी, 83, सरदार उधम सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हिंदी फिल्म जगत में दर्शकों की पंसदीदा श्रेणियों में एक बायोपिक है। बीते कुछ सालों से लगातार इस श्रेणी की फिल्मों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है। जहां पिछले साल 'मणिकर्णिका' से लेकर 'ठाकरे' और '83' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। वहीं 2020 में बहादुर योद्धाओं से लेकर खिलाड़ियों तक के जीवन पर आधारित फिल्में दस्तक देने को तैयार हैं। आपको बताते हैं उन बायोपिक फिल्मों के बारे में जो छपाक और तानाजी के बाद रिलीज होने की कतार में हैं। आज आपको ऐसी ही बायोपिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल रिलीज होंगी।
विज्ञापन

2 of 12
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
छपाक
दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म में दीपिका, लक्ष्मी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म की निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 12
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
अजय देवगन की यह 100वीं फिल्म है जो कई मायनों में खास है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के भरोसेमंद सेनापति और मराठा सरदार तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में तानाजी की बहादुरी को फिल्माया जाएगा। यह फिल्म 3डी में रिलीज होगी। फिल्म में अजय के अलावा शरद केलकर और काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भी 10 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी हैं।

4 of 12
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
13 मार्च 2020 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म 1999 में युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालक गुंजन सक्सेना पर आधारित है। फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म पर पूरे फिल्म जगत की निगाहें लगी हुई हैं। फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई है।
विज्ञापन

5 of 12
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
83
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस वर्ल्ड कप को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में कपिल देव की वह बेहतरीन पारी भी दिखेगी जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी। इस पारी की असली रिकॉर्डिंग कहीं मौजूद नहीं है क्योंकि जिस दिन ये मैच था, उस दिन वर्ल्ड कप प्रसारित कर रहे चैनल में हड़ताल हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 12
vidya balan - फोटो : amar ujala
शकुंतला देवी-ह्यूमन कंप्यूटर
अद्भुत प्रतिभा की धनी शकुंतला देवी को आम तौर पर 'मानव कंप्यूटर' के रूप में जाना जाता है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए साल 1982 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया। उनके जीवन पर अब एक फिल्म का निर्माण भी हो रहा है। अनु मेनन निर्देशित इस फिल्म  में विद्या बालन मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 8 मई 2020 को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 12
alia bhatt - फोटो : alia bhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस के एक अध्याय पर आधारित है। गंगूबाई मुंबई के हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाती थी। साथ ही वह देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली पहली पेशेवर महिला थी। कहा जाता है कि 60 के दशक में गंगूबाई का ऐसा दबदबा था कि कोई भी उनसे मुसीबत मोल लेने से डरता था। फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

8 of 12
विक्की कौशल - फोटो : Social Media
सरदार ऊधम सिंह
विकी कौशल की अगली फिल्म 'सरदार ऊधम सिंह' 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल अप्रैल महीने में शुरू हुई थी जिसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यूरोप में खत्म हुई।  फिल्म में विकी कौशल स्वतत्रंता सेनानी सरदार ऊधम सिंह की बहादुरी को स्क्रीन पर पेश करते हुए देखे जाएंगे। सरदार ऊधम सिंह ने 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार को अंजाम देने वाले माइकल ओ डायर को 1940 में लंदन में गोली मार दी थी।

9 of 12
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मैदान
फुटबॉल पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं जिसमें 1952-1962 के 10 सालों का भारतीय फुटबाल के स्वर्णिम दौर को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी।

10 of 12
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पृथ्वीराज
यह फिल्म बहादुर और निडर राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर उनकी प्रेयसी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी।  इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म जगत में उनका डेब्यू हो रहा है। यह फिल्म नवंबर तक रिलीज हो सकती है।

11 of 12
कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
थलाइवी
तमिलानाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधिरत इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ए एल विजय ने किया है। वहीं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कंगना ने इस किरदार के लिए अमेरिका में रुककर खास प्रोस्थेटिक्स बनवाए हैं। फिल्म से पहले जयललिता के जीवन पर एक वेबसीरीज क्वीन पहले ही रिलीज हो चुकी है।

12 of 12
झुंड - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
झुंड
मराठी की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले बहुत जल्द हिंदी फिल्म 'झुंड' लेकर आ रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल निभाएंगे। बिग बी इस फिल्म में फुटबॉल कोच और एनजीओ सॉकर स्लम के फाउंडर विजय बरसे की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next