फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में सुपरहिट रहीं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, इनके आगे नहीं टिक पाया कोई भी 'खान'

Thu, 20 Dec 2018 07:55 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
year ender
बॉलीवुड के लिए साल 2018 बहुत शानदार रहा । बॉलीवुड में कई हीरो-हीरोइन की एंट्री हुई । कुछ पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गए । वहीं कई नए हीरो-हीरोइन की फिल्मों ने कमाई के मामले में सलमान-शाहरुख को भी पछाड़ दिया । साथ ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिल्मों ने इतनी कमाई कर डाली कि हीरो देखते रह गए । आइए जानते हैं ऐसी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं । 
विज्ञापन

2 of 6
Padmaavat
दीपिका पादुकोण
हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पद्मावत' को लेकर इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं । दीपिका की ये फिल्म पहले नाम को लेकर विवादों में रही । इसके बाद जब रिलीज हुई तो दर्शक दीपिका की एक्टिंग के कायल हो गए । दीपिका की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए की कमाई की थी । 
विज्ञापन

3 of 6
stree
श्रद्धा कपूर 
वैसे तो श्रद्धा कपूर ने अपने 8 साल के करियर में कुछ खास हिट फिल्में नहीं दी हैं। उनकी 'आशिकी' ब्लॉकबस्टर रही थी । इसके बाद से इस साल श्रद्धा की 'स्त्री' ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की । यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी । फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव ने भी काम किया था । 'स्त्री' फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की ।
 

4 of 6
raazi
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस में से एक हैं । एक के बाद एक हिट देने वाली आलिया ने इस साल 'राजी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी । इस फिल्म में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया । लो बजट फिल्म होने के बावजूद 'राजी' ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की । इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं । 
विज्ञापन

5 of 6
sonu ke titu ki sweety
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा ने लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद इस साल नुसरल ने लव रंजन की एक और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में दमदार परफॉर्मेंस दी । इस फिल्म में नुसरत के साथ कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की भी तारीफ हुई । फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 108 करोड़ रुपए की कमाई की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sui Dhaga
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड डायरेक्टर की हिट लिस्ट में शामिल रहने वाली एक्ट्रेस हैं । इस साल अनुष्का ने दो बड़ी फिल्में की । एक 'परी' और दूसरी 'सुई धागा ।' इन दोनों फिल्मों में से 'परी' सुपर फ्लॉप रही और 'सुई धागा' हिट हुई । 'सुई धागा' में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी थे । इस फिल्म ने करीब 90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें