फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-सलमान पर भारी पड़े 'बाबूमोशाय बंदूकबाज', आंकड़े कर देंगे हैरान

Wed, 30 Aug 2017 03:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 9
सबसे ज्यादा फायदा देने वाली फिल्में
बॉलीवुड ने साल 2017 में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। किसी फिल्म ने देश दुनिया में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, तो कई बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती रहीं। पर इनमें से कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं, जो बजट और स्टारकास्ट के लिहाज से सबसे बड़ी फिल्म साबित हुईं, पर रिटर्न के हिसाब से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स का फायदा कराना तो दूर, नुकसान करा गईं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बाबूमोशाय बंदूकबाज - फोटो : T Series
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान कराने वाली बड़ी फिल्मों में ‘ट्यूबलाइट’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘अ जेंटलमैन’ जैसी फिल्में रही। ‘ट्यूबलाइट’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स तो इतने घाटे में रहे, कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान से नुकसान की भरपाई करने तक की मांग कर दी। वैसे, सलमान खान ने इसकी भरपाई भी की। पर इस लिहाज से देखें तो बॉक्स ऑफिस पर अबतक महज 9 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ दोनों ही फिल्मों पर भारी पड़ी है। आगे की स्लाइड्स में जानें, कौन सी बड़ी फिल्मे मुनाफे की कमाई में आगे निकलीं और कौन सी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं।
विज्ञापन

3 of 9
बाहुबली 2
बाहुबली 2: एसएस राजामौली और प्रभास की ‘बाहुबली’ ने पूरी दुनिया में जोरदार कमाई की। सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने 511.30 करोड़ की कमाई की। ‘बाहुबली’ के पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान ही इस फिल्म के 60% सीन शूट किए जा चुके थे। ऐसे में पार्ट-2 को बनाने में 90 करोड़ का खर्च आया। इस लिहाज से फिल्म ने 421.30 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे के तौर पर कमाए। जो साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली फिल्म बनी। ‘बाहुबली 2’ ने अपने प्रोड्यूसर्स को 468.11% का मुनाफा दिया।

4 of 9
Toilet: Ek Prem Katha
टॉयलेट- एक प्रेम कथा: टॉयलेट-एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही। इस फिल्म को बनाने में 24 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसने 129 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने 105 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो लागत के हिसाब से 437.50% बैठती है। इस तरह से ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
Hindi Medium
हिंदी मीडियम: इस साल आई इरफान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ भी जबरदस्त हिट साबित हुई। हिंदी मीडियम ने भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ, पर सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही। करीब 22 करोड़ में बनी फिल्म ने 69 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने 47 करोड़ का शुद्ध मुनाफा देते हुए फिल्म बनाने वालों को 213.63 प्रतिशत का मुनाफा देने में सफल रही।
 
विज्ञापन

6 of 9
Jolly LLB 2
जॉली एलएलबी 2:  ये फिल्म 45 करोड़ में बनी और 117 करोड़ कमाने में सफल रही। इसने 72 करोड़ का मुनाफा देते हुए 160% का रिटर्न दिया। जो इसके जबरदस्त हिट फिल्म होने की गवाही देते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
Badrinath Ki Dulhania
बदरीनाथ की दुल्हनिया और काबिल: ये दोनों ही फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई और क्रमश: 71.60-76.85 करोड़ का फायदा देते हुए 159.11% और 153.70% का रिटर्न देने में सफल रही। इसके बाद सफल फिल्मों की लिस्ट में ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ का नंबर आता है। जो 64.60% रिटर्न देने में सफल रही, जबकि इसकी कमाई 9 करोड़ के आसपास रही। आगे की स्लाइड में जानें-‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘ट्यूबलाइट’ का हाल...

8 of 9
Jab Harry Met Sejal
जब हैरी मेट सेजल: ये फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी और बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई। इस मेगाबजट फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के आस-पास बटोरने थे, जिसमें ये बुरी तरह से विफल रही।
 
विज्ञापन

9 of 9
Tube light
ट्यूबलाइट: सलमान खान और कबीर खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ से अधिक का खर्च आया, पर इसका अधिकतर फायदा डिस्ट्रीब्यूटर राइट्स से आया। हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने की वजह से सलमान खान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के घाटे की भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपए दिए। अब आप खुद ही इसके हिट या फ्लॉप होने पर फैसला ले सकते हैं।
 
(डिस्क्लेमर: इन आंकड़ों में म्यूजिक राइट्स और सेटेलाइट राइट्स शामिल नहीं हैं। इनपुट-कोईमोई से भी लिए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें