फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दासी पर इत्र छिड़कना और खिलजी का लिपट जाना, 'पद्मावत' के ये 7 सीन देख तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Wed, 24 Jan 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पद्मावत
1.फिल्म की शुरुआत ही धुआंधार है, पद्मावती (दीपिका पादुकोण) सिंगला के जंगलों में पेड़ पर बैठी है। हिरण का शिकार करने के दौरान वो चीते सी तेजी दिखाती है और हिरण के पीछे भागती है। हिरण तो उनका शिकार नहीं बनता लेकिन राजा रतन सिंह जरूर शिकार हो जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पद्मावत
2. दीपिका हर सीन में बला की खूबसूरत लगी हैं लेकिन फिल्म का वो सीन भुलाया नहीं जा सकता जब अलाउद्दीन खिलजी मेवाड़ आता है और रजवाड़े का मेहमान होता है तब वह रानी पद्मावती से मिलने की इच्छा जाहिर करता है, उस समय राजपूतों का खून खौल जाता है और तलवारें खिंच जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
padmaavat
3. इस सीन के बाद पद्मावती अलाउद्दीन खिलजी के सामने आने को तैयार होती हैं उस समय हल्के सफेद रंग के कपड़े में दीपिका धुआं लिए हुए महल के आंगन में खड़ी रहती हैं। अलाउद्दीन पलटते हैं और महज कुछ सेकेंड में पर्दा गिर जाता है। 

4 of 7
पद्मावती
4.अलाउद्दीन खिलजी एक अय्याश है, फिल्म में उसकी अय्याशी को संजय लीला भंसाली ने बखूबी फिल्माया है। फिल्म के एक सीन में  खिलजी का इत्र लगाने का स्टाइल गजब का है। वो इत्र की शीशी दासी पर छिड़कता है और उसके साथ लिपट जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
पद्मावत
5. राजा रतन सिंह को जब खिलजी धोखे से कैद कर लेता है तब रानी पद्मावती उसे छुड़ाने दिल्ली जाती हैं। उस सीन में रानी के दल बल के साथ 800 दासियां भी साथ जाती हैं। उस बल में रतन सिंह के सेनापति गोरा सिंह का युद्ध का सीन ताली बजाने को मजबूर कर देता है। युद्ध के दौरान खिलजी सेना गोरा सिंह का सिर धड़ से अलग कर देती है लेकिन गोरा सिंह का शरीर फिर भी तलवार भांज रहा होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
पद्मावत
6 अलाउद्दीन और रतन सिंह के बीच युद्ध के दौरान रतन सिंह खिलजी पर भारी पड़ते हैं तभी जिम सांभ्र जो खिलजी के सेनापति और उनके मनोरंजन के साधन हैं पीछे से रतन सिंह पर तीरों से वार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पद्मावत
7. जब रानी पद्मावती को रतन सिंह के वीर गति के प्राप्त होने की खबर मिलती है तब रानी जौहर की बात क्षत्राणियों से करती है। खिलजी की सेना जब महल में दाखिल होती है तब रानी पद्मावती की क्षत्राणियां खिलजी के ऊपर जलता हुआ कोयला खिलजी पर और उसकी सेना पर फेंकती है। थ्रीडी इफेक्ट में ये सीन भारतवासियों को गर्व से भर देने के लिए काफी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें