फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Sun, 27 Mar 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आमिर खान ने हाल ही में अपने कपड़े दान करने का फैसला किया है। उनके इस कदम की तारीफ की जा रही है। आमिर पहले भी सामाजिक कामों से जुड़े रहे हैं। आमिर ही नहीं और भी कई सितारे भी दिल खोल कर आम लोगों की मदद करते रहे हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

2 of 8
आमिर ने दंगल लिए अपना वजन 92 किलो तक बढ़ाया हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना वजन घटा लिया। अब वो 77 किलो के हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अपने वो कपड़े जो 92 किलो के होने के दौरान पहने थे, दान करने का फैसला किया। आमिर इससे पहले टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए भी समाज की परेशानियां सामने लाने के लिए नाम कमा चुके हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

3 of 8
- फोटो : getty
पिछले महीने शादी करने वाली प्रीति जिंटा ने अपनी शादी में किसी भी मीडियाकर्मी को नहीं बुलाया। प्रीति ने अपने शादी की तस्वीरों को चैरिटी के लिए नीलाम करने का फैसला किया है। वो सारी तस्वीरों से आने वाले पैसे दान करेंगी।

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

4 of 8
- फोटो : getty
शिल्पा शेट्टी को अभिनेत्री के तौर पर तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके सामाजिक काम भी काबिले-तारीफ हैं। उनकी इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' में जीत के बाद अपनी इनाम की पूरी रकम एड्स जागरूकता अभियान के लिए दान कर दी थी।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

5 of 8
- फोटो : getty
सलमान खान अपने प्रशंसकों के बीच 'बड़े दिलवाला' स्टार की छवि रखते हैं। उनका एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' बच्चों के लिए काम करता है। सलमान कई बार सड़क पर गरीब बच्चों के बीच किताबें और रुपये बांटते दिखे हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

6 of 8
ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या अपनी खूबसूरत नीली आंखों को दान कर चुकी हैं। आई बैक एसोशिएशन ऑफ इंडिया को आंख दान करने की बात वो कह चुकी हैं, ताकि उनकी मौत के बाद उनकी आंखे किसी ओर के काम आ सकें।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

7 of 8
- फोटो : getty
शबाना आजमी लगातार सामाजिक कार्यों के लिए काम करती रही हैं। उनका एनजीओ मिजवान यतीम बच्चों के लिए काम करता है। मिजवान उत्तर प्रदेश का एक गांव है, यहीं पर ये एनजीओ स्थित है।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

8 of 8
- फोटो : getty
अमिताभ बच्चन ने पोलियो मुक्त भारत के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने इसके लिए कई कैंपेन किए। अमिताभ टूरिज्म के लिए भी काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें