फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Sequels: इन फिल्मों के सीक्वल का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, रिलीज होते ही मचा देंगी धमाल

Wed, 08 Jun 2022 03:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेरा फेरी, डॉन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल बनना आम बात है। हर साल किसी न किसी फिल्म के सीक्वल की घोषणा की जाती है। हाल ही में फिल्म मेकर रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता, लेखक और निर्देशक फरहान अख्तर की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें फरहान लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में पूछ लिया कि बताइए वह क्या काम कर रहे हैं। इस पर लोगों ने कयास लगाए कि फरहान डॉन के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। वैसे ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनके सीक्वल जल्द आने वाले हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनके सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie
हेरा फेरी 3
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब हंसाया है। श्याम, बाबूराव और राजू का किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं। इसके दूसरे पार्ट का अंत कुछ इस तरह हुआ था कि लग रहा था बहुत जल्द इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। हालांकि दर्शक इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डॉन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन 3
डॉन शाहरुख खान के करियर की हिट फिल्मों में से एक रही है। इसका सीक्वल भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में शाहरुख शान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और बोमन ईरानी भी नजर आए थे। 11 साल हो गए इस फिल्म को आए हुए और अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

4 of 5
कृष 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृष 4
ऋतिक रोशन के करियर की सुरहिट फिल्म रही कृष के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। तीसरे पार्ट में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत और विवेक ओबरॉय जैसे शानदार अभिनेता थे। काफी दिनों से चर्चा चल रही है कि राकेश रोशन कृष के चौथे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धमाल 4
रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय दत्त स्टारर फिल्म धमाल को रिलीज हुए करीब 15 साल का समय बीत चुका है। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके बाद डबल धमाल और टोटल धमाल भी आई थी, लेकिन इसकी कहानी और कास्ट सब अलग था। अब इसके चौथे पार्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें