फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021: पांच रैंकिंग की बढ़त के साथ टॉप 10 में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, टॉप 20 में शामिल 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस

Thu, 16 Dec 2021 06:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हर साल की तरह यह साल भी जल्द ही बीतने वाला है। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में साल के अंत में मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस साल लिस्ट में कई हस्तियों के नाम शामिल है। लेकिन खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जगह बना ली है।

इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं। लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल कर लिया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में एंजेलिना जोली, स्कारलेट जॉनसन, एमा वॉटसन और टेलर स्विफ्ट का भी नाम शामिल है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में 13वें नंबर हैं। नंबर 1 पर मिशेल ओबामा जबकि एंजेलिना जोली इसमें दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II मोस्ट एडमायर्ड वुमन 2021 हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में प्रियंका के अलावा पाकिस्तनी मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाल युसुफजई ने भी 5 पायदान का छलांग लगाई है। वह पिछले साल 14वें पायदान पर थीं, जबकि इस साल उन्होंने 9वां स्थान हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए शो 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही वह जल्द ही उनकी फिल्म 'द मैट्रिक्स रेसुरेक्शन' में नजर आने वाली हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा  - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में सिर्फ 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2002 में आई फिल्म 'हमराज' से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में 'बाजीराव मस्तानी', '7 खून माफ', 'फैशन', 'बर्फी' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए सबकी वाहवाही भी लूटीं। बाद में  साल 2015 में शो 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका की आखिरी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 

1. मिशेल ओबामा

2. एंजेलिना जोली

3. क्वीन एलिजाबेथ II

4. ओप्रा विन्फ्रे

5. स्कारलेट जॉनसन

6. एमा वॉटसन

7. टेलर स्विफ्ट

8. एंजेला मार्केल

9. मलाला युसुफजई

10. प्रियंका चोपड़ा

11. कमला हैरिस

12. हिलेरी क्लिंटन

13. ऐश्वर्या राय बच्चन

14. सुधा मुर्ती

15. ग्रेटा थनबर्ग

16. मेलनिया ट्रम्प

17. लिसा

18. ल्यू याइफे

19. यांग मी

20. जैसिंडा अर्डर्न

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें