फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के घर में घुसे बंदर ने मचाया उथल-पुथल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'ठग लाइफ'

Sat, 08 Jun 2019 06:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soundarya sharma - फोटो : social media
एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने अपने अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। दरअसल, सौंदर्या के घर में अचानक एक बंदर घुस गया और घर में जमकर धमा चौकड़ी मचाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
monkey - फोटो : social media
वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बंदर पहले जमीन पर बैठकर कुछ खाता है फिर कुर्सी और टेबल पर बैठ जाता है। यही नहीं वो वहां रखा फल खाने लगता है। बंदर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके ठाठ ही अलग हैं।
विज्ञापन

3 of 5
soundarya sharma - फोटो : social media
सौंदर्या ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'ठग लाइफ, ये सुबह-सुबह मेरे कमरे के अंदर घुस आया और नाश्ता करने के बाद गया। नाश्ता करने के बाद इसने मेरे बेड पर आराम किया। मैं सिर्फ चिल्ला रही थी और ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, क्योंकि मेरे पास कोई ओर रास्ता नहीं था।'

4 of 5
soundarya sharma - फोटो : social media
सौंदर्या के इस वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'स्वागत करिए उसका मेहमान भगवान होता है।'  वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'अतिथि तुम कब जाओगे?' एक यूजर ने लिखा- 'रामजी की सेना।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soundarya sharma - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौंदर्या ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म रांची डायरीज की थी। फिल्म में उनके साथ हिमांश कोहली और अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। सौंदर्या को इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें