एक्ट्रेस और सिंगर मोनिका डोगरा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया है कि वह पैनसेक्सुअल हैं और इस बारे में उन्हें भी कुछ समय पहले पता चला है। अभिनेत्री के मुताबिक, जब उन्हें इस बारे में पता चला था तब वह अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर काफी ज्यादा शर्मिंदा थीं। मोनिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में छेड़छाड़ जैसे मुद्दें पर भी बात की है।