अभिनेत्री मोनिका बेदी आज मना रही हैं अपना 44वां जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मोनिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे। मोनिका बॉलीवुड में अपनी फिल्मों की वजह से कम और अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी मोनिका और अबू सलेम की लव स्टोरी...
कोर्ट के आदेश के बीच इमरान हाशमी की वॉय चीट इंडिया हुई रिलीज
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म वॉय चीट इंडिया आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गुरुवार को वाइब्रैंट मीडिया नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी ने टी सीरीज, फिल्म के प्रोड्यूसरों तनुज गर्ग और इमरान हाशमी पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन करती है। इसलिए कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं, ऐसे में फिर भी फिल्म सिनेमघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम चीट इंडिया से बदलकर वॉय चीट इंडिया रख दिया है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
manikarnika
- फोटो : FILE PHOTO
रिलीज से पहले राष्ट्रपति भवन में कंगना रनौत की मणिकर्णिका की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' काफी चर्चा में हैं। इन दिनों कंगना सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मणिकर्णिका के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कगंना रनौत अलग-अलग तरीके भी अपना रहीं है। इस बीच खबर है कि फिल्म मणिकर्णिका की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में होगी। यह स्क्रीनिंग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रखी गई है।
शादी की 18वीं सालगिरह पर टि्वंकल खन्ना ने शेयर की बेहद खास तस्वीर
अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं । इन दोनों की शादी 17 जनवरी साल 2001 को हुई थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को सेलीब्रेट करने के लिए ये कपल एक मिनी वैकेशन पर गया हुआ है । हालांकि अभी डेस्टिनेशन के बारे में पता नहीं चला है लेकिन अक्षय अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए उनके साथ देश के बाहर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच टि्वंकल खन्ना ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर बेहद खास तस्वीर शेयर कर अक्षय कुमार को बधाई दी साथ की शादी के 18 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की।
यूट्यूबर दीपक कलाल की बीच सड़क पर हुई पिटाई,राखी संवात को आया गुस्सा
यूट्यूबर दीपक कलाल और राखी संवात के दोस्त की एक शख्स ने पिटाई कर दी है। उनकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हुई इस वीडियो में एक शख्स दीपक कलाल की बुरे तरह से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। दीपक कलाल की पिटाई के बाद अब इस पर राखी सांवत का रिएक्शन सामने आया है। इस तरह से दीपक की पिटाई पर राखी सावंत आग बबूला हो गई हैं।