जीनत अमान लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । हाल ही में खबर आई कि वो आशुतोष गोवारिकर की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं । आशुतोष गोवारिकर फिल्म 'पानीपत' बना रहे हैं । इस फिल्म में जीनत का कैमियो होगा । जीनत इस फिल्म के ज़रिए आशुतोष गोवारिकर के साथ 30 साल बाद काम करने जा रही हैं । इस फिल्म में जीनत सकीना बेगम का किरदार निभाती नज़र आएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
ज़ीनत अमान
दरअसल, आशुतोष गोवारिकर 30 साल पहले 1989 में आई अनंत बलानी की फिल्म 'गवाही' में जीनत अमान के साथ काम कर चुके हैं। आशुतोष एक बार फिर जीनत के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वह कहते हैं, "जीनत अमान जैसी अदाकारा का निर्देशन करना गर्व के साथ मेरे लिए एक फैन बॉय मोमेंट जैसा है। बचपन से उनकी कई फिल्में देखी हैं मैने और मुझे वह काफी पसंद भी हैं।"
विज्ञापन
3 of 5
zeenat aman
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले जीनत ने अपनी पढ़ाई लॉस एंजिल्स से पूरी की। इसके बाद 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता और मॉडलिंग शुरू की । जीनत ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में आई फिल्म 'हलचल' से की थी । इस फिल्म को ओपी राल्हन ने डायरेक्ट किया था । जीनत के करियर की शुरुआती फिल्में कुछ खास नहीं चली थीं। देव आनंद की फिल्म 'दम मारो दम' में उनका किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
4 of 5
zeenat aman
इस फिल्म के बाद जीनत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो 70 के दशक की इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं कि हर फिल्मी मैगजीन के कवर पेज पर वो दिखाई देती थीं। फिल्मी सक्सेस के साथ जीनत का नाम कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा रहा। फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन करने के चलते जीनत अक्सर विवादों में घिरी रहती थीं। जीनत की पर्सनल लाइफ भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। 1978 में उन्होंने संजय खान से शादी की थी लेकिन एक साल में ही दोनों का तलाक हो गया ।
जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली। उनके दो बेटे अजान और जहान हुए। मजहर से जीनत के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे। कहा जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे। इससे परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक ले लिया। सितंबर 1998 में मजहर का निधन हो गया । अब जीनत अपने बेटों के साथ रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अजान निर्देशक हैं और फिल्म बनाते हैं। वहीं जहान जल्द ही एक्टर के रूप में सामने आएंगे।