बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की दीवानगी किसी से छिपी नहीं रही। शानदार अभिनय के बूते काका ने फैंस के दिलों पर राज किया। मगर, शुरुआत में उनका थिएटर का अनुभव इतना अच्छा नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना जब पहली बार स्टेज पर चढ़े थे तो एक लाइन भी नहीं बोल पाए थे। डर के मारे उनकी हालत खराब हो गई थी। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने खुद को तराशा और एक दिन थिएटर में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर, इस राह में उन्हें कई कड़वे अनुभव हुए। ऐसा ही एक किस्सा आज मंडे फ्लैशबैक में हम आपसे साझा कर रहे हैं...