मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की लगी लाइन
इस बात का जिक्र मुमताज अपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान मुमताज ने कहा था, 'कुछ हद तक, मैं कह सकती हूं कि मेरे करियर को दारा सिंह ने बनाया है, क्योंकि उनके साथ फिल्में करने के बाद, मुझे अच्छे ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।' दारा सिंह के बाद मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब जमी। मुमताज की सफलता का आलम यह हो गया था कि उस दौर में जिस भी नामी सितारे ने मुमताज का नाम सुनकर फिल्म करने को मना किया था, वह भी उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित रहने लगे। ऐसे सितारों में शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर भी शामिल हैं।