मायानगरी में किस्मत आजमाने आने वाले लोगों को यहां लंबे संघर्ष से गुजरना पड़ता है। स्ट्रगल करते हुए कुछ को मंजिल मिल जाती है तो कुछ निराश होकर लौटने का प्लान बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ हीमैन धर्मेंद्र के साथ होने वाला था। बता दें कि बॉलीवुड में धरम जी का स्ट्रगल काफी लंबा और कठिन रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए धर्मेंद्र को कई बार संघर्ष के दिनों में भूखे-प्यासे रहना पड़ा। आखिर में उनकी भी हिम्मत टूट चुकी थी और उन्होंने माया नगरी छोड़ने का मन बना लिया,लेकिन इसके बाद मनोज कुमार की एंट्री हुई और जैसे पूरी तस्वीर ही पलट गई।