फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर पर की थी थप्पड़ों की बरसात, यह थी वजह

Mon, 03 Apr 2023 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं और दर्शकों के बीच इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद की गई। इन दोनों सितारों के बीच दोस्ती का रिश्ता भी जगजाहिर रहा है, यही वजह है कि पर्दे पर भी इनकी केमिस्ट्री हमेशा शानदार रही। मगर, एक बार ऐसा हुआ कि फिल्म के सेट पर जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर डाली थी।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दृश्यों को वास्तविक दिखाने के लिए अक्सर सितारे हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही कुछ जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान सीन को शानदार अंदाज में शूट करने के लिए जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक या दो नहीं पूरे 17 थप्पड़ जड़े थे। दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर ने इस बात का जरा भी बुरा नहीं माना था, बल्कि यह आइडिया खुद उन्ही का था। एक बार इसका जिक्र जैकी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया था।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
यह किस्सा है फिल्म 'परिंदा' के वक्त का। इस फिल्म के एक सीन में अनिल और जैकी किसी बात पर बहस करते हैं और इसके बाद जैकी उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। सीन को लेकर जैकी श्रॉफ ने बताया था, 'अनिल उस सीन में दर्द दिखाना चाहता था कि उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया। पहला शॉट ठीक हो गया था और चेहरे के हावभाव भी ठीक लग रहे थे। लेकिन अनिल कपूर इस शॉट से खुश नहीं हुए।'
KKK 13: तेजस्वी प्रकाश के ऑनस्क्रीन पति का होगा खतरों से आमना-सामना, रोहित शेट्टी के शो में दिखाएंगे कमाल

4 of 5
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ के मुताबिक, 'अनिल कपूर ने निर्देशक से एक और शॉट की मांग की। इसके बाद अनिल कपूर को जब तक परफेक्ट शॉट नहीं मिला जैकी श्रॉफ उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते रहे और इस तरह उन्होंने एक्टर के 17 थप्पड़ मारे।' जैकी श्रॉफ ने यह भी कहा था कि, 'मैं ऐसा सच में करना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। अगर मैं हवा में थप्पड़ मारता तो अनिल कपूर इससे संतुष्ट नहीं होते और वह प्रतिक्रिया नहीं मिलती।'
Ravi Kishan: 'थाली में ड्रग्स होगी तो उसमें छेद करता रहूंगा', जया बच्चन के ड्रग्स वाले बयान पर बोले रवि किशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें फिल्म 'परिंदा' वर्ष 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल के अलावा माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने राम-लखन, त्रिमूर्ति, कर्मा, रूप की रानी चोरो का राजा, लज्जा, काला बाजार, कभी ना कभी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, टैक्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें