डिंपल कपाड़िया अपने दौर की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार रहीं। उन्होंने अपने करियर में सागर, अर्जुन, एतबार, काश, राम लखन, बीस साल बाद, बंटवारा, प्रहार, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश, क्रांतिवीर, दबंग, कॉकटेल, पाटियाला हाउस जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत 1973 में आई राजकपूर की फिल्म बॉबी से की थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 16 वर्ष थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। डिंपल की यह पहली ही फिल्म थी। उसी दौर में सुपरस्टार राजेश खन्ना इस नई एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। दिलचस्प बात यह है कि पहली ही फिल्म के दौरान दोनों की शादी हो गई थी।