डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म तुम बिन तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, राकेश वशिष्ठ और हिमांशु मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था। अभी कुछ दिनों पहले हमने आपको प्रियांशु चटर्जी के बारे में बताया था। आइए आज बात करते हैं तुम बिन की खूबसूरत हीरोइन संदली सिन्हा की।