फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने बेइज्जती करते हुए कहा था-शीशे में देखो चेहरा, बनीं 80 के दशक की मशहूर हीरोइन

Mon, 11 Nov 2019 07:38 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Mala Sinha
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं । माला सिन्हा उस जमाने में दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। उन्होंने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया। माला सिन्हा 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं । उनका जन्म नेपाल में हुआ था। शुरुआती दौर में जब वो एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती की थी। 
विज्ञापन

2 of 9
mala sinha
प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो, ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे।
विज्ञापन

3 of 9
mala sinha
उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर पुकारते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे। माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। आइए जानते माला को कैसे मिली उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म...

4 of 9
mala sinha
माला एक बंगाली फिल्म के सिलसिले में मुंबई आई थीं। यहां उनकी मुलाकात अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
mala sinha
कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 9
mala sinha
एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था। माला इस बात को कभी भूल नहीं पाईं। इसके बावजूद माला बॉलीवुड में काफी सक्सेस हुईं। 1957 में आई फिल्म 'प्यासा' की स्क्रिप्ट पहले मधुबाला के लिखी गई थी। लेकिन किसी वजह से मधुबाला इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये फिल्म माला सिन्हा को मिल गई। 
विज्ञापन

7 of 9
mala sinha
इस फिल्म ने माला की किस्मत बदल दी। माला सिन्हा ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पर एक ऐसा कमेन्ट किया था, जिसे सुन ये दोनों एक्ट्रेस काफी नाराज हुई थीं। उन्होंने दोनों एक्ट्रेस के बारे में कहा था कि 'वे दोनों एक्ट्रेस कम और मॉडल ज्यादा हैं। मॉडल के पास दिखाने के लिए सिर्फ शरीर होता है।' 
 

8 of 9
mala sinha
माला सिन्हा अपने जमाने की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं और दर्शक उन्हें काफी पसंद करते थे। माला अपने पिता से बहुत डरती थीं। वे जब शूटिंग पर जाती थीं तो भले ही किसी भी लिबास में जाएं, लेकिन घर बड़ी सादगी के साथ आती थीं। माला के पिता ने कोई नौकर नहीं रखा था। इसलिए शूटिंग से घर लौटने के बाद वो किचन में खुद खाना बनाया करती थीं। माला सिन्हा के पति का नाम चिदंबर प्रसाद लोहानी है।
विज्ञापन

9 of 9
mala sinha
उनकी एक बेटी भी है, प्रतिभा। प्रतिभा ने बॉलीवुड में बड़े ही जोर-शोर से एंट्री की थी लेकिन उतनी ही तेजी से फ्लॉप भी हो गईं। बेटी के असफल होने के बाद माला सिन्हा ने पार्टीज में जाना बंद कर दिया। वो अब लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।
 

इस अभिनेत्री के रिसेप्शन की INSIDE तस्वीरें आईं सामने, मंत्री के बेटे संग दो महीने पहले रचाई थी शादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें