फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से इस एक्ट्रेस के पति की हुई थी मौत, फिर 20 साल बड़े किशोर कुमार से रचाई थी शादी

Mon, 23 Sep 2019 07:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
leena chandavarkar - फोटो : social media
70 के दशक की पॉपुलर हीरोइन रहीं लीना चंदवरकर तो आपको याद ही होंगी। फिल्म 'महबूब की मेंहदी' में राजेश खन्ना के साथ रोमांस करने वाली लीना कई अर्से से लाइम लाइट से दूर हैं। लीना की बॉलीवुड में एंट्री एक 'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के जरिए हुई थी। लीना इस कॉम्पटीशन की विनर नहीं बल्कि रनर अप थीं। लीना जब 15 साल की थीं तब उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखा था। लीना ने चोरी-छिपे टैलेंट हंट के लिए अप्लाई कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
bollywood flashback Leena Chandavarkar
लीना के पैरेंट्स उनके इस सपने के खिलाफ थे लेकिन दादा ने उनका साथ दिया। लीना हीरोइन के रोल के लिए काफी छोटी थीं इसलिए उन्हें छोटी बहन के रोल मिलते थे। फिल्मों के साथ लीना कुछ ऐड्स में भी काम करती थीं। तभी एक्टर और फिल्म मेकर सुनील दत्त की उनकी नजर उन पर पड़ी। सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर फिल्म बना रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
bollywood flashback Leena Chandavarkar
1969 में आई फिल्म 'मन का मीत' में लीना को लीडिंग हीरोइन का रोल मिला।  इसके बाद लीना को एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हुईं। लीना ने जीतेंद्र के साथ एक रोमांटिक फिल्म 'हमजोली' भी की। जल्द ही लीना फिल्मों का एक बड़ा नाम बन गईं। फिल्म 'महबूब की मेंहदी' में लीना ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था। लीना की फिल्म 'बिदाई' सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।

4 of 6
Leena Chandavarkar - फोटो : Social Media
इसी के बाद लीना ने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से भी बिदाई ले ली थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद लीना के पति सिद्धार्थ को गोली लग गई। जिससे उनकी मौत गई। लीना उस समय 25 साल की थीं। लीना का फिल्मों में लौटने का कोई इरादा नहीं था। सिद्धार्थ के जाने के बाद लीना अकेली हो गई थीं। लीना को गहरा सदमा लगा था। लोग उन्हें मांगलिक कहने लगे थे।
विज्ञापन

5 of 6
Leena Chandavarkar - फोटो : Social Media
कुछ वक्त बाद उनकी जिंदगी में गायक और एक्टर किशोर कुमार की एंट्री हुई। लीना किशोर कुमार से बेहद प्यार करने लगीं थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि एक तो किशोर कुमार उम्र में लीना से 20 साल बड़े थे और दूसरा, उनकी पहले से ही तीन शादियां हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood flashback Leena Chandavarkar
लीना, किशोर कुमार से रिश्ता तोड़ने को राजी नहीं थीं और फिर उन्होंने अपने पिता के विरोध जाकर किशोर कुमार से शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद किशोर कुमार भी चल बसे और लीना एक बार फिर से विधवा हो गईं। उस वक्त उनकी उम्र 37 साल की थी। लीना और किशोर कुमार का एक बेटा भी है सुमित। लीना अब अपने बेटे सुमित, सौतेले बेटे अमित और उसकी पत्नी के साथ रहती हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें