फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी ने खराब कर दिया था इस एक्ट्रेस का चेहरा, 9 साल से फिल्म इंडस्ट्री से है दूर

Mon, 15 Jul 2019 07:33 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
koena mitra - फोटो : social media
हाल ही में कोएना मित्रा उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने अपने गाने 'साकी-साकी' के रीक्रिएट होने पर गुस्सा जताया । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि फिल्म 'मुसाफिर' में उनका ये गाना हिट हुआ था और असली वर्जन ज्यादा अच्छा है । ये एक गलती है । 'मुसाफिर' कोएना की डेब्यू फिल्म थी । ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी । 
विज्ञापन

2 of 7
koena mitra - फोटो : social media
इसके बाद वो 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं । लेकिन कोएना का करियर ज्यादा समय तक नहीं चला । बॉलीवुड में फिल्में फ्लॉप हुईं तो उन्होंने तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया । साल 2015 में कोएना की बंगाली फिल्म 'Besh Korechi Prem Korechi' आई थी । 
विज्ञापन

3 of 7
koena mitra
इसके बाद वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं । पिछले कुछ सालों से कोएना लाइम लाइट से दूर हैं । कोएना के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका फिल्मी करियर दांव पर लग गया।दरअसल कोएना अपने चेहरे-मोहरे से ज्यादा आश्वस्त नहीं थीं और उसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया । 

4 of 7
कोएना मित्रा
कोएना ने नाक की सर्जरी करवाई लेकिन इस सर्जरी का उल्टा ही असर हुआ। उनका चेहरा और भी बदसूरत हो गया जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। 
विज्ञापन

5 of 7
कोएना मित्रा
इसके चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन 6 महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली बल्कि हर जगह आना जाना छोड़ दिया। खराब सर्जरी की वजह से उनकी हड्डियां फूल गईं और इसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
koena mitra
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कोएना ने बताया था कि डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था और कहा था कि अब सिर्फ दवाइयां और प्रार्थना ही काम आ सकती हैं। लेकिन कोएना ने हिम्मत नहीं हारी और एक वक्त के बाद उसी बिगड़े हुए चेहरे के साथ बाहर आना जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
koena mitra
जहां कोएना अपनी किस्मत को कबूल कर चुकी थीं वहीं लोग उन्हें कबूल करने के लिए तैयार नहीं थे। नौबत यहां तक आ गई कि उनके खास दोस्तों ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया और उनसे दूरी बना ली। कोएना ने चेहरे को ठीक करने के लिए कुछ और सर्जरी भी करवाईं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें