कपूर खानदान की बहू और फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं गीता बाली की आज पुण्यतिथि है । गीता बाली एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं । शादी से पहले गीता ने अपना करियर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर 12 साल की उम्र में शुरू किया था । गीता बाली की डेब्यू फिल्म 'बदनामी' थी जो 1946 में रिलीज हुई थी । 1950 तक गीता ने इतनी हिट फिल्में दीं कि वो स्टार बन गईं ।
विज्ञापन
2 of 9
Geeta Bali
गीता बाली ने अपने जेठ राज कपूर के साथ फिल्म 'बावरे नैन' में भी काम किया था । गीता बाली ने कपूर खानदान की बहू बनने के बाद भी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'जबसे तुमको देखा है' थी जो 1963 में रिलीज हुई थी । गीता ने मरते दम तक फिल्में कीं । उन्होंने 10 साल के करियर में करीब 70 फिल्में की ।
विज्ञापन
3 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी भी बड़ी इंट्रेस्टिंग है । गीता बाली ने शम्मी कपूर से लव मैरिज की थी। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे।
4 of 9
shammi kapoor and geeta bali
- फोटो : instagram
शम्मी ने लिपस्टिक से गीता की मांग भरी थी । शादी के बाद शम्मी, गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
इस कारण 21 जनवरी 1965 को उनका निधन हो गया। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए। सदमे से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम जारी रखा। उनके घर वाले चाहते थे कि वे दोबारा शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे कंचन और आदित्य राज कपूर काफी छोटे थे।
विज्ञापन
6 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
शम्मी शूटिंग के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते थे और सभी का मानना था कि अगर उन्हें नई मां मिल जाएगी तो बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होगा। लेकिन शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन दिनों शम्मी मुमताज के साथ फिल्म 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
'ब्रह्मचारी' की शूटिंग के दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर को बताया कि वह उन पर फिदा हैं। वह उनका पहला क्रश हैं। यह सुनकर शम्मी को अच्छा लगा और उनका झुकाव भी मुमताज की तरफ बढ़ता चला गया। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। दोनों काफी नजदीक आ चुके थे।
8 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
एक दिन शम्मी ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। साथ ही यह भी कह दिया कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, बल्कि घर पर रहकर उनके बच्चों की देखभाल करेंगी। मुमताज की उम्र उस समय 18 साल थी और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शम्मी के इस शर्तभरे प्रस्ताव को सुनकर वे सन्न रह गईं।
शम्मी उनसे उम्र में लगभग 20 साल बड़े थे। उम्र का ये फासला और मुमताज के सामने लंबा करियर। इस पर गौर कर मुमताज ने शम्मी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शम्मी का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने किसी हीरोइन से शादी ना करने की ठानी और आम लड़की नीला देवी से शादी कर ली।