फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: अवतार 2 की कमाई में दोगुनी से ज्यादा गिरावट, जानें मंडे टेस्ट में बाकी फिल्मों का हाल

Tue, 20 Dec 2022 08:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवतार 2, दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इन दिनों सिनेमाघरों में राज कर रही है। महज चार दिन में ही जेम्स कैमरून निर्देशित इस फिल्म ने कमाई के बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'अवतार: द  वे ऑफ वॉटर' ने सोमवार को भी अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा, हालांकि वीकएंड के हिसाब से इसकी कमाई में दोगुनी गिरावट देखी गई है। जहां यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई, वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 2' की कमाई लाखों में सिमट गई है। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया..  
विज्ञापन

2 of 5
अवतार 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून के 'अवतार' की नीली दुनिया दिखाने वाली फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया है। फिल्म ने धुआंधार कमाई करने के साथ-साथ लोगों को एक ऐसे एक्सपीरिएंस से नवाजा है, जो बहुत ही खास रहा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करने वाली 'अवतार 2' ने सोमवार को भी अच्छा कारोबार किया है। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वीकएंड के मुकाबले मंडे को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चौथे दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40.3 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़ और तीसरे दिन 46 करोड़ का बिजनेस किया था।
Anirudh Agarwal: कद-काठी की वजह से बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘दरिंदे’ बने ‘सामरी’, देख कांप जाती थी लोगों की रूह
विज्ञापन

3 of 5
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
यहां देखें 'अवतार 2' का पूरा कलेक्शन
 दिन  कलेक्शन (करोड़ों में)
पहला दिन (शुक्रवार) 40.3
दूसरा दिन(शनिवार) 42.5
तीसरा दिन(रविवार) 46
चौथा दिन(सोमवार) 18.50
कुल कारोबार 147.30

4 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : social media
दृश्यम 2
पिछले महीने 18 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने सोमवार को अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। चार हफ्ते सिनेमाघरों में राज करने के बाद पांचवें हफ्ते के पहले ही दिन 'दृश्यम 2' की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां अभी तक यह फिल्म 'अवतार 2' के रिलीज होने के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही थी, वहीं सोमवार के लिए सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसका कलेक्शन लाखों में पहुंच गया है। दरअसल, अपने 32वें दिन 'दृश्यम 2' ने 85 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 222.20 करोड़ रुपये हो गया है।   
Milind Soman: बेशर्म रंग विवाद से मिलिंद को याद आया अपना दर्द, कहा- क्रिएटिव लिबर्टी पर कोर्ट ले फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें 'दृश्यम 2' का अब तक का कलेक्शन
  कलेक्शन (करोड़ों/लाख में)
 पहला हफ्ता 104.66
दूसरा हफ्ता 58.82 
तीसरा हफ्ता 32.82
चौथा हफ्ता 19.4 
पांचवा सोमवार 85 लाख
कुल कलेक्शन  222.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें