सिनेमा के कारोबार में सोमवार का दिन सबसे चुनौती भरा दिन माना जाता है। इस दिन फिल्म को बहुप्रचलित मंडे टेस्ट से गुजरना होता है। वीकएंड की मस्ती पूरी कर लोग अपने कारोबार और दफ्तरों को निकल जाते हैं और सिनेमाघरों में पहुंचते हैं बस वे लोग जिनके पास उस दिन खाली समय होता है। इस बार का मंडे टेस्ट कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी औऱ तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का हुआ। फिल्म मंडे टेस्ट में पास भी रही। आइए आपको बताते हैं कि सोमवार को इस फिल्म के अलावा सिनेमाघरों मे चल रही बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा।