बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' मुख्यता दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस एक्शन फिल्म के सामने बाकी बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज फीका पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर 3' इन दिनों सबसे ज्यादा कमाई कर रही है, तो कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' की हालत खस्ता होती जा रही है। इसके साथ ही विक्रांत मेसी की '12वीं फेल' अपने चौथे हफ्ते में भी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'टाइगर 3' की कमाई में भी गिरावट देखी जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है।