आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के लाखों दीवाने हैं और इस बात का पूरा श्रेय वहां के कलाकारों को जाता है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े सहित कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी देशभर में अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन सभी सितारों ने अपनी इंडस्ट्री का नाम उजागर करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बिहार से लेकर यूपी तक भोजपुरी सिनेमा के सितारों की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।
यूपी बिहार से नहीं है कोई नाता
अपनी परफॉरमेंस से यूपी-बिहार के लोगों का दिल जीतने वाले कई भोजपुरी कलाकार ऐसे भी हैं, जिनका बिहार और यूपी से दूर-दूर तक नाता नहीं है। खासकर भोजपुरी अभिनेत्रियों का। भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं, जिनका यूपी-बिहार से कोई नाता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वो भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका यूपी और बिहार से कोई नाता नहीं है।