फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुली नंबर 1 के इस गाने पर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख फैंस ने कहा- वरुण धवन और सारा भी फेल

Mon, 15 Feb 2021 01:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। फैंस को उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने 'मम्मी कसम' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर वन' के गाने पर 'मम्मी कसम' पर मोनालिसा का ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा बैगनी रंग के क्रॉप टॉप में बेहद खूबसरत लग रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'इस गाने पर काफी देर तक डांस करने का मन है'।




 
विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa
मोनालिसा अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। इस गाने में उनका डांस को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। यहां तक कि फैंस का कहना है कि मोनालिसा अपने डांस से वरुण धवन और सारा अली खान को भी फेल करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा जुका है।

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा पहली बार नहीं है जब मोनालिसा के किसी वीडियो को फैंस का इतना प्यार मिल रहा हो। इससे पहले भी मोनालिसा के कई डांस वीडियो ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बेहद दिलकश और बोल्ड अभिनेत्री हैं और फैंस को उनका हर एक अंदाज पसंद आता है। अभिनेत्री के हाल ही में 4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों टीवी शो 'नमक इश्क का' में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। उनके साथ ही इस सीरियल में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें