फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 24 घंटे बाद मोना सिंह ने पति संग शेयर की ऐसी तस्वीर, सितारे करने लगे कमेंट

Sat, 28 Dec 2019 05:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mona Singh - फोटो : Instagram
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह (Mona Singh) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोना ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग 27 दिसंबर  को सात फेरे लिए। शादी के 24 घंटे बाद मोना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। मोना का यह पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में मोना सिंह ने अपने दिल की बात एक तस्वीर और कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Bijlani and Surbhi Jyoti - फोटो : file photo
इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों खुश नजर आ रहे हैं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' मोना सिंह के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया- 'ढेर सारी बधाई।' इसके अलावा 'नागिन' सीजन तीन की अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने भी नए नवेले जोड़े के लिए लिखा- 'ढेर सारी बधाई।'
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Shyam and Mona Singh - फोटो : Instagram
'कैसा ये प्यार है' सीरियल के अभिनेता इकबाल खान ने भी मोना सिंह को शादी की बधाई दी। आपको बता दें, मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।  

4 of 5
Mona Singh and Shyam - फोटो : Instagram
शादी में मोना के करीबी दोस्त गौरव गेरा भी पहुंचे थे। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। मोना अपनी शादी में डांस करती हुई भी नजर आईं। इसके अलावा अभिनेत्री रक्षंदा खान ने भी मोना की शादी में शिरकत की। मोना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mona singh - फोटो : social media
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था। 

नागरिकता संशोधन कानून पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, विरोध प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें