Athiya Shetty Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। हाथों में हाथ डाले चलते हुए और 2025 में अपने पहले बच्चे का इंतजार करते हुए अथिया ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
1 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2025 में करेंगे अपने पहले बच्चे का स्वागत
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करने के बाद, अथिया ने अपने पति के एल राहुल के साथ हाथ में हाथ डाले टहलते हुए अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट के साथ, उन्होंने 'नई शुरुआत' को अपनाने के बारे में एक दिल को छू लेने वाला संदेश भी लिखा।
विज्ञापन
2 of 6
अथिया ने राहुल के साथ इंस्टग्राम पर शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। पहली तस्वीर में, वह स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस नए लुक में अथिया एक स्लीक पोनीटेल, धूप का चश्मा और एक आरामदायक वाइब के साथ वह केएल राहुल के कंधे पर अपना सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अथिया ने लिखा खास नोट
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
कैजुअल फुल स्लीव टी-शर्ट, डेनिम और कैप पहने क्रिकेटर के एल राहुल भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। मोनोक्रोमैटिक शॉट में कपल गोल की झलक प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। दूसरी स्लाइड में एक वीडियो है, जिसमें अथिया का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसकी उपस्थिति साफ नजर आ रही है। इस शानदार पोस्ट के साथ अथिया ने लिखा, "अक्सर धीमे हो जाओ। अपने आशीर्वादों को गिनें। अपने दिल के प्रति दयालु बनो। नई शुरुआत में विश्वास रखो। Shah Rukh Khan: किंग खान ने सॉफ्ट ड्रिंक-स्मोकिंग को लेकर कही यह खास बात? बोले- यह लोगों को जहर दे रहा है...
4 of 6
परफेक्ट कपल राहुल और अथिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अपनी पोस्ट में, अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "2025, आपका इंतजार कर रही हूं।" इस पोस्ट के शेयर करते ही यह प्रशंसकों के बीच वायरल हो गया। प्रशंसकों के अलावा मशहूर हस्तियों ने भी अथिया की इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है। टाइगर श्रॉफ ने काले दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, जबकि रिया कपूर ने दिल और आंखों वाले इमोजी से अपना प्यार जताया। Ibrahim Ali Khan-Palak: बॉयफ्रेंड इब्राहिम संग नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौंटी पलक? एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
विज्ञापन
5 of 6
सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं अथिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया की शानदार तस्वीरों पर प्रशंसकों ने भी जमकर प्यार लुटाया। एक फैन ने लिखा, "आप लोग केवल एक ही तस्वीर क्यों शेयर कर रहे हैं?" एक और फैन ने लिखा, "प्लीज, मेरा दिल मक्खन की तरह पिघल रहा है।" एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "बस केएल दो छोटे बच्चों की देखभाल कर रहा है" एक और फैन ने लिखा, "केएल दो प्यारे बच्चों को पकड़े हुए है।"
अथिया ने वीडियो के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी खुशी शेयर करते हुए इस जोड़े ने खुलासा किया कि उनका बच्चा 2025 में आने वाला है। इस पोस्ट के साथ अथिया ने नोट में लिखा था, "हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025 और साथ में प्यारे बच्चे के पैरों की इमोजी भी थी। केएल राहुल ने जनवरी 2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ शादी की थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात 2019 में एक दोस्त द्वारा हुई थी और तब से उनका प्यार जगजाहिर है।