टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से अपनी पहचान बना चुके मोहित रैना फिल्म 'उरी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में मोहित इंडियन आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। मोहित ने अपने टीवी शो '21 सरफरोशः सारागढ़ी 1897' की शूटिंग हाल ही में खत्म की है।
विज्ञापन
2 of 4
mohit raina
देशभक्ति के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए मोहित कहते हैं कि वह बचपन से भारतीय सेना से जुड़ना चाहते थे। पर उनका यह सपना पूरा न हो सका। उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं सेना के जवान का किरदार निभाने से नहीं चूकता। मैंने टेलीविजन पर हमेशा से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं और मुझे कमर्शियल सिनेमा से काफी लगाव है इसलिए मैं चाहता था कि मेरी डेब्यू फिल्म कुछ अलग हो।'
विज्ञापन
3 of 4
Mohit Raina
फिल्म 'उरी' में विकी कौशल, परेश रावल और यामी गौतम भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जम्मू कश्मीर के उरी स्थित सेना के कैंप पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
आपको बता दें मोहित रैना की गर्लफ्रेंड मौनी रॉय जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं। यही नहीं उन्हें जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रॉ' में भी देखा जाएगा। हाल में ही मौनी ने अपनी फिल्म की तैयारी करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब जब ये कपल फिल्मों में एंट्री करने ही वाला है तो देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का ये करियर कितना आगे बढ़ता है।