बॉलीवुड के जाने माने गायक मोहित चौहान का नाम कौन नहीं जानता। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढकर एक हिट हिंदी गानों में अपनी आवाज दी है। मोहित ने अपने करियर में 'मटरगश्ती', 'तुझे भुला दिया', 'साड्डा हक' जैसे गीत गाए हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे की बेहतरीन गायक के तौर पर पहचान बनाने वाले गायक मोहित चौहान अपने करियर में अभिनेता बनना चाहते थे। मोहित ने खुद यह बात कही थी कि मैं तो थिएटर करने के लिए आतुर था। मैं चाहता था कि मैं स्टेज पर नजर आऊं।