फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के साथ फ्लॉप फिल्म दे चुकी हैं ये एक्ट्रेस, अब मांग रही हैैं 15 दिन के 2 करोड़

Sat, 04 May 2019 03:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pooja hegde - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्म मोहन जोदड़ो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने 15 दिन की शूटिंग के लिए 2 करोड़ रुपए फीस मांगी है। मोहनजोदड़ो के अलावा पूजा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय के काम कर रही हैं। वह कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में दिखाई दे चुकी हैं। उनकी इस फीस को जानकर फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : file photo
इन दिनों डायरेक्टर हरीश शंकर अपनी फिल्म वाल्मीकि को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की मुख्य हीरोइन के लिए मेकर्स ने पूजा हेगड़े से संपर्क किया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म की 15 दिन की शूटिंग के लिए पूजा हेगड़े ने 2 करोड़ रुपए की फीस मांगी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Hegde - फोटो : file photo
हालांकि अभी तक न तो वाल्मीकि के मेकर्स और न ही पूजा हेगड़े ने अपनी फीस को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। पूजा हेगड़े ने तमिल फिल्म  Mugamoodi से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की एक ही फिल्म मोहनजोदड़ो मेें काम किया है। 

4 of 5
Pooja Hegde - फोटो : file photo
मोहनजोदड़ो का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और बुरी तरह से फ्लॉप रही। पूजा हेगड़े जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Hegde - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और पूजा हेगड़े के अलावा कृति खरबंदा, कृति सेनन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें