फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी विदाई में फूट-फूट कर रोईं टीवी एक्ट्रेस मोहिना, शाही शादी का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 16 Oct 2019 03:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohena singh - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह ने 14 अक्टूबर को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी कर ली । ये शादी हरिद्वार में हुई । इस शाही शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए । मोहिना लाल जोड़े, रजवाड़े जवैलरी और लंबे घूंघट में फेरे लेते हुए नजर आईं । 
विज्ञापन

2 of 5
mohena singh - फोटो : social media
अब मोहिना की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसमें मोहिना अपनी भाभी के गले लग खूब रो रही हैं । इस वीडियो को टीम मोहिना सिंह नाम के एक इस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है । इस पोस्ट में लिखा, 'बाबुल की गुड़िया चली अपने ससुराल' । 
 
विज्ञापन

3 of 5
mohena singh - फोटो : social media
बता दें कि सुयश नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे थे । वहीं शादी के बाद मोहिना और सुयश ने जमकर डांस किया । शादी की सभी रस्में भव्य तरीके से हुईं । दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी । योग गुरु रामदेव बाबा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे ।
 

4 of 5
mohena singh - फोटो : social media
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'
 

10 साल बड़े सैफ से शादी के लिए घर से भागने को तैयार थीं करीना, घरवालों के सामने रखी थी ये शर्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें