फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना ने शेयर की घूंघट में तस्वीर, हुईं ट्रोल तो दिया ये शानदार जवाब

Thu, 02 Jan 2020 05:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहिना कुमारी - फोटो : Twitter
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी का एक कमेंट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। दरअसल नये साल के मौके पर मोहिना ने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में मोहिना पूरे परिवार के साथ नजर आईं लेकिन एक यूजर का ध्यान उनके घूंघट पर गया।
विज्ञापन

2 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
मोहिना के घूंघट वाली इस तस्वीर पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की है और कहा कि एक पढ़ी लिखा अभिनेत्री होने के बाद भी ये घूंघट जैसे रिवाज को फॉलो करती हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये ही वो लोग हैं, जो पुरुष प्रधान परंपराओं को फॉलो करते हैं और एजुकेशन भी कभी इन्हें दिमाग नहीं दे सकता है।'
विज्ञापन

3 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
मोहिना को यूजर का ये कमेंट इतना बुरा लगा कि उन्होंने जवाब देना जरूरी समझा। मोहिना ने जवाब देते हुए लिखा- 'क्रिश्चियन भी शादी के समय अपने चेहरे पर घूंघट रखते हैं और मुस्लिम भी ऐसा ही करते हैं। मुझे लगता है कि ये सब भी अनपढ़ होंगे। घूंघट रखना पुराना राजपूती रिवाज है। जिसका शादी के समय महिलाएं पालन करती हैं। यह मेरे ऊपर थोपा नहीं गया था। मैंने इसे चुना था।'

4 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
मोहिना का ये कमेंट पसंद किया जा रहा है। बता दें पिछले साल 14 अक्टूबर को मोहिना ने सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू हैं। सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। इनकी शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suyesh Rawat and Mohena Kumari Singh - फोटो : instagram
इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें