परिवार के साथ मोहनलाल
- फोटो : Instagram
फैन और स्टार की प्रेम कहानी
मोहनलाल और उनकी पत्नी सुचित्रा की प्रेम कहानी एक फैन और स्टार की है। दरअसल यह वो वक्त था, जब मोहनलाल (Mohanlal) सुपरस्टार बन चुके थे। हालांकि एक इवेंट के दौरान सुचित्रा ने बताया था कि जब उन्होंने मोहनलाल को पहली बार फिल्म 'मंजिल वरिंजा पूक्कल' में देखा तो वह उन्हें बिलकुल भी अच्छे नहीं लगे थे, लेकिन जब बाद में सुचित्रा ने उनकी फिल्म Mamatti Kuttiyamma में उन्हें देखा धीरे-धीरे वह उन्हें पसंद आने लगे और यह पसंद प्यार में बदल गई।