जाने-माने गायक मोहम्मद अजीज का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 80 के दशक से की थी और 90 के दशक तक एक से एक हिट गाने गाए। उनके गाए हुए गानों से ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अनिल कपूर को बड़ी पहचान मिली थी..तो आइए देखते हैं अजीज के ये पांच सुपरहिट सॉन्ग...