अपनी गायकी से सबके दिलों पर राज़ करने वाले मोहम्मद रफी साहब की आज पुण्यतिथि है। उन्हें शहंशाह-ए-तरन्नुम भी कहा जाता था। रफी साहब बहुत कम बोलने वाले, जरूरत से ज्यादा विनम्र और मीठे इंसान थे। उनकी बहू यास्मीन खुर्शीद बताती हैं कि न तो वह शराब या सिगरेट पीते थे और न ही पान खाते थे। मोहम्मद रफी पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में जन्में थे और वहां से मुंबई ही नहीं दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। इस महान शख्सियत की पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।