फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बजट की फिल्म में अक्षय कुमार पर भूषण कुमार ने दी सफाई, आमिर-सलमान भी थे चर्चा में

Fri, 30 Mar 2018 12:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mogul
गुलशन कुमार की बॉयोपिक 'मुगल' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सबसे पहले इस प्रोजेक्ट के साथ अक्षय कुमार का नाम जुड़ा लेकिन बाद में अक्षय ने कुछ कारणों की वजह से इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया। फिर खबर आई कि अक्षय कुमार से नाराज टी सीरीज के मालिक और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने कहा है कि वह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अक्षय से बड़े स्टार को साइन करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुगल
अब भूषण कुमार की ओर से टी सीरीज ने साफ किया है कि भूषण ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया। उनकी बातों को हेडलाइन्स बनाने के लिए तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। आपको बता दें कि अक्षय के फिल्म को ना कहने के बाद से ही यह अफवाह थी कि इस फिल्म में सलमान खान को कास्ट किया जा सकता है लेकिन फिलहाल यह बात कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ भी नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
इसके बाद खबर आई कि आमिर खान मुगल को प्रोड्यूस करने वाले हैं लेकिन हाल ही में आमिर खान के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि आमिर ने फिलहाल कोई फिल्म नहीं साइन की है और ना ही किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। आमिर अभी अपना पूरा ध्यान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर ही लगाना चाहते हैं।

 

4 of 5
Akshay Kumar
आपको बता दें कि इस बायोपिक के लिए अक्षय कुमार से सम्पर्क किया गया था। खबर थी कि उन्होंने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मुगल' साइन की थी लेकिन बाद में खबर आई कि अक्षय यह फिल्म नहीं करने जा रहे हैं। अक्षय को अपनी फीस और फिल्म की कहानी से दिक्कत थी और यह बात वो भूषण कुमार को बता चुके थे। लेकिन भूषण इसे इग्नोर कर रहे थे। इसलिए साइन करने के बाद भी अक्षय ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय के बाद इस फिल्म में सलमान का नाम जोड़ा गया लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MOGUL
फिलहाल मुगल को लेकर किसी एक्टर को साइन करने जैसा कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि भूषण ने साफ कहा है कि मेरे पिता की बायोपिक मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अनाउंसमेंट है। हम जल्द ही मुगल के लिए लीड एक्टर का अनाउंसमेंट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें