फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल पुराने ट्वीट को लेकर फंसीं सोफिया हयात, वीडियो जारी कर बताई विराट के साथ रिश्ते की सच्चाई

Tue, 22 Jan 2019 10:53 AM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
VIRAT
सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। सोफिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिख रही हैं। किताब में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में भी लिखने की बात कही थी।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
रोहित के अलावा सोफिया ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ रिश्ते की बात भी कही थी। दरअसल जैसे ही सोफिया ने अपने और रोहित के रिश्ते का खुलासा किया ट्विटर पर फैंस ने पुराने ट्वीट दिखाए जिनमें विराट कोहली से उनका नाम जोड़ा गया था। हालांकि अब सोफिया ने विराट कोहली की खबरों को झूठा बताया और एक वीडियो भी जारी किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sofia Hayat
वीडियो में सोफिया ने स्वीकार किया कि वह रोहित के साथ रिश्ते में थी लेकिन विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने ट्वीट फोटोशॉप किए गए हैं। वो ट्वीट्स उनके द्वारा नहीं किए गए। उन्होंने मार्च 2012 में ट्विटर पर रोहित और विराट से जुड़ा एक ट्वीट किया था। यह भी काफी सनसनीखेज था। इन ट्वीट में साफ देखा जा सकता था सोफिया ने कैसे-कैसे अश्लील ट्वीट किए थे।

4 of 5
sofia and rohit
सोफिया ने दावा किया कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफिया हयात
बता दें सोफिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोफिया की बेडरूम वीडियो से लेकर पति के साथ इंटीमेट तस्वीरें इंटरनेट पर हंगामा मचा चुकी हैं। पहले उनके नन बन कर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए और फिर उनके रोमानियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए। अब वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें