फिल्मों पर लगातार विरोध थमता नहीं दिख रहा है। पहले फिल्म 'पद्मावती' को लेकर काफी विवाद हुआ, अब इसी कड़ी में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नजर आ रही है। सलमान खान की फिल्म को लेकर एमएनएस नेता राज ठाकरे ने थिएटर मालिकों को धमकी भरी चिट्ठी लिखी है। वहीं शिवसेना भी इस मामले में राज ठाकरे के साथ खड़ी हो गई है।
पढ़ें: EX गर्लफ्रेंड ने नवाजुद्दीन पर ठोका 2 करोड़ की मानहानि का केस, मिला करारा जवाब
विज्ञापन
2 of 5
tiger zinda hai
एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने मुंबई के थिएटर मालिकों को एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर मराठी फिल्म 'देवा' को प्राइम टाइम में नहीं दिखाया गया तो वह सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को किसी भी थिएटर में नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
shalini thackeray
वहीं एमएनएस नेता शालिनी ठाकरे ने 'टाइगर जिंदा है' को धमकी देते हुए कहा कि सलमान की फिल्म की वजह से महाराष्ट्र में मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम शोज मिलना मुश्किल हो रहा है। दरअसल जिस दिन 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हो रही है, उसी मराठी फिल्म 'देवा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म 'देवा' को महाराष्ट्र के सिनेमाहॉल में प्राइम टाइम शोज नहीं मिल रहे हैं।
Marathi films must be given prime time shows. 'Deva' wasn't given screen space against 'Tiger Zinda Hai'. If Hindi film industry takes screen space at expense of Marathi films, we'll oppose it. Haven't threatened anyone, want screen space for Deva: Shalini Thackeray, MNS leader pic.twitter.com/tvrOtTg2MN
— ANI (@ANI) December 19, 2017
4 of 5
Tiger Zinda Hai
एमएनएस नेता शालिनी ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम शोज मिलने चाहिए। 'देवा' को 'टाइगर जिंदा है' के मुकाबले स्क्रीन स्पेस नहीं दिया जा रहा। अगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मराठी फिल्मों के खर्चे पर स्क्रीन स्पेस लेती है तो इसका विरोध किया जाएगा।
बता दें कि 22 दिसंबर को सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और इसी दिन मराठी फिल्म 'देवा' भी रिलीज हो रही है। अब अगर फिल्म का स्पेस शेयर किया गया तो एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों और थिएटर मालिकों दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि यशराज बैन की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के शोज के टिकट कई सिनेमाहॉल में एडवांस बुकिंग हो चुकी है।