फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ अपडेट, सेट पर शूटिंग के दौरान हो गए थे बेहोश

Mon, 21 Dec 2020 09:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : instagram/mithun__chakraborty_

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। मिथुन मसूरी में शूटिंग कर रहे थे। तभी वह बेहोश होकर गिर गए। सूचना पर सिविल अस्पताल से चिकित्सकों की टीम होटल पहुंची और उनकी जांच की। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री उस दिन शूटिंग आगे नहीं करना चाहते थे लेकिन मिथुन ने उनसे आखिरी सीन खत्म करने की गुजारिश की।

विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक वेबसाइट से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि ‘यह एक एक्शन सीन था जो बड़े पैमाने पर फिल्माया जाना था। सीन के केंद्र में मिथुन सर का किरदार था। फूड प्वॉइजनिंग की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। यही नहीं वह खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। एक लंबे ब्रेक के बाद हमने वह सीन खत्म किया।‘ अग्निहोत्री आगे कहते हैं कि ‘यह एक अभिनेता का काम के प्रति समर्पण दिखाता है।‘

विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि ‘उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे चार दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में वह सेट पर कभी बीमार नहीं पड़े। वह यही सोच रहे थे कि कहीं इससे शूटिंग ना रुक जाए। उस दिन सेट पर सीन खत्म होने के बाद पैकअप कर दिया गया। जब वह रविवार की सुबह सेट पर पहुंचे तो उन्होंने सुनिश्चित किया कि जो भी काम बचा हो उसे पूरा कर लिया जाए।‘

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने देहरादून में भी इसी प्रोजक्ट की शूटिंग की। सेट से उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे लंबे सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आए। मिथुन दा के साथ उत्तराखंड के कलाकारों ने भी हुनर दिखाया। देहरादून के अलावा ऋषिकेश में भी कुछ सीन फिल्माए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

बीते दिनों ऐसी चर्चा रही कि मिथुन चक्रवर्ती की लाडली दिशानी चक्रवर्ती बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने अभी तक फिल्मों से डेब्यू भी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दिशानी अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें